वाराणसी, नवम्बर 26 -- मिर्जामुराद, संवाद। खजूरी गांव स्थित नेशनल हाइवे के सर्विस रोड किनारे साईन सिटी के पास मंगलवार देर रात हौसला बुलंद बदमाशों ने एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय को रोककर धारदार हथियार से हमला किया और उसकी बाइक, मोबाइल और हजारों रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल युवक रातभर सड़क किनारे बेहोश पड़ा रहा। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दी। मिर्जामुराद क्षेत्र के राजपुर (बिमौरी) गांव निवासी आलोक कुमार सिंह (20 वर्ष), पुत्र रामधारी सिंह, फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय है। मंगलवार को ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय खजूरी के पास बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। मोबाइल और बाइक छीनने का विरोध करने पर आलोक का गला धारदार हथियार से रेत दिया और मोबाइल, बाइक और नगदी लेकर फरार हो गए। हमले के बाद आलोक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.