चतरा, मार्च 2 -- कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा पुलिस द्वारा पोस्ते की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार की शाम एक दुस्साहसिक घटना सामने आई। थाना क्षेत्र के कोडहास गांव के टोला मोरहा में पोस्ते की फसल नष्ट करने गई पुलिस टीम की मौजूदगी में पोस्ते की खेती करनेवाले तस्करों ने फसल नष्ट करने आए ट्रैक्टर को निशाना बनाया। तस्करों ने कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से ट्रैक्टर के टायरों को काट डाला और बैट्री निकालकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम स्थानीय ट्रैक्टर और हल लेकर पोस्ते की फसल नष्ट करने के लिए गांव पहुंची थी। कुछ दूर फसल नष्ट करने के बाद जब टीम आगे बढ़ने लगी तो ट्रैक्टर चालक एक घर के पास ट्रैक्टर खड़ा कर पानी पीने लगा। इसी बीच पुलिस के जवान थोड़ा आगे निकल गए थे। मौके का फायदा उठाकर पोस्ता तस्करों ने ट्रैक्टर पर हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.