रांची, अप्रैल 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के पत्थलकुदवा निवासी मो अकबर को बदमाशों ने पीटकर जख्मी कर दिया। घटना 23 अप्रैल की है। इस संबंध में मो अकबर ने सोनू समेत अन्य के विरूद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो अकबर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को टुकटुक से अपने परिवार को लेकर घर जा रहे थे। उसमें तीन अन्य लड़का भी बैठा हुआ था। पुराना हाईकोर्ट के पास तीनों आरोपियों ने उनकी टुकटुक को किनारे कराया और मारपीट कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा फायरिंग में आरोपी को राहत नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.