कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गांव निवासी संजय कुमार पुत्र महेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपनी मां के साथ बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने सैनी गया था। रात को लौटते वक्त कड़ा धाम क्षेत्र में नौढ़िया गांव के समीप पीछे से आए अपाची सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर अचानक आंख में कोई पाउडर झोंक दिया। इसके बाद कनपटी पर चाकू सटाकर जेब में रहे छह सौ रुपये व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने दो-चार थप्पड़ भी जड़ दिए। घटना की जानकारी के बाद रात को ही पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- दुकानदार को मारपीट कर बदमाशों ने लूटे पांच हजार मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.