बदमाशों ने गहनों से भरा पर्स गायब किया
पटना, जून 25 -- पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से सफर करते हुए पटना जंक्शन पर पहुंचे सुरेश कुमार सिंह की पत्नी का पर्स बदमाशों ने गायब कर दिया। उस पर्स में सोने की चेन, अंगूठी, हनुमानजी और 50 हजार नकद रुपये थे। यह घटना 21 जून को हुई। सुरेश कुमार सिंह ने इसकी शिकायत पटना जंक्शन जीआरपी में की है। पीड़ित सुरेश मूलरूप से समस्तीपुर के विभूतिपुर के बेलसंडी के रहने वाले हैं। वे पत्नी के साथ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से सफर करते हुए पटना जंक्शन पहुंचे। गाड़ी जैसे ही रुकी तो सुरेश कुमार सिंह व उनकी पत्नी प्लेटफार्म नंबर छह पर नीचे उतरी। इस दौरान गेट पर भीड़-भाड़ थी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार स्टेशन पर यात्री का सोने का कड़ा चोरी, जीआरपी ने शुरू की जांच इतने में ही बदमाशों ने पर्स गायब कर दिया। पीड़ित के शिकायत पर रेल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.