बदमाशों ने किशोरी को गोली मारकर किया जख्मी
बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के चौरया गांव में बदमाशों ने राइफल से किशोरी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी रंजीत कुमार की 14 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी का इलाज इस्लामपुर अस्पताल में कराया गया है। गोली उसके दाहिने पैर के पंजे में लगी है। रंजीत कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले उनके घर में चोरी हुई थी। घर की महिलाओं ने पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाया था। इसी खुन्नस में बदमाशों ने उनके घर पर हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोली चला रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटी को गोली लग गयी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपित राइफल छोड़कर फरार हो गयें। उन्होंने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। थानाध्यक्ष दुर्गेश गहलौत ने बताया कि हथियार जब्त कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.