आजमगढ़, मार्च 11 -- अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौना मोड़ के समीप सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने कार पर अचानक फायरिंग कर दी। इस दौरान कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर अतरौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कार पर गोली लगने के निशान पाए गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...