बदमाशों ने एटीएम कार्ड चोरी कर दो लाख खाते से निकाले
पटना, जून 12 -- पटना जंक्शन जीआरपी क्षेत्र में बदमाशों ने गयाजी के गुरारू के इटावां के रहने वाले विकास कुमार को घर पहुंचाने का झांसा दिया और उनका मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गये। उसके बाद बदमाशों ने उनके खाते से दो लाख रुपये की निकासी कर ली। विकास पटना एयरपोर्ट से ऑटो लेकर पटना जंक्शन पर गयाजी जाने के लिए आये। इस दौरान वे टिकट कटाने के लिए पटना जंक्शन के टिकट काउंटर के पास पहुंचे। उनके पास एक थैला और एक पिट्ठू बैग था। इसी दौरान उनके पास एक व्यक्ति पहुंचा और बोला कि टिकट कहां कटता है। इसपर उन्होंने टिकट काउंटर की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने एटीएम कार्ड चोरी कर दो लाख खाते से निकाले इसी दौरान वह व्यक्ति उनसे जान-पहचान बढ़ाकर ठगी कर ली। पीड़ित ने पटना जंक्शन जीआरपी में शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.