अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदनडीह के पास रविवार की रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार दो युवतियों से असलहे के बल पर सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं चल सका। तीन लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। बंदनडीह निवासी इंद्रकुमार तिवारी की पुत्रियां अंकिता और खुशबू स्कूटी से रविवार की देर शाम पहितीपुर बाजार गई थीं। बताया जाता है कि वापस घर लौटते समय बंदनडीह मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोक ली और कनपटी पर पिस्टल सटाकर दोनों के गले से सोने की चेन लूट ली। यह भी पढ़ें- रिक्शा पर जा रहीं महिलाओं से बाइक सवारों ने की लूट विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मार...