हाथरस, अप्रैल 13 -- सहपऊ, संवाददाता। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां के एक अधिवक्ता को रविवार रात गांव बहरदोई के निकट दो बदमाशों ने गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल अधिवक्ता को आगरा रेफर किया गया है। गांव रसगवा निवासी सचिन सिसोदिया एडवोकेट हाल निवासी प्रकाश नगर सादाबाद रविवार की रात अपने गांव से बाइक द्वारा सादाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह गांव बहरदोई के नजदीक पहुंचे तो वहां लघुशंका के लिए उन्होंने बाइक रोक ली। उसी समय दो बदमाश आये और उन्होंने अधिवक्ता पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गाए। वहीं हमला करने के बाद बदमाश भाग गए। अधिवक्ता के गोली लगने की सूचना पर कोतवाली सहपऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में अधिवक्ता को आगरा इलाज के लिए भेज दिया है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.