समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- खानपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खानपुर दक्षिणी पंचायत के करुआ पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निवासी वासुदेव राय के 26 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार तथा जितवारपुर वार्ड छह निवासी राजकुमार राय के 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि कि पुलिस अधिकारी अजय कुमार दुबे सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान करुआ पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच शुरू की गई। जांच के क्रम में काले रंग की राइडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और एक ...