नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, व. सं.। मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाशों का दो किलोमीटर तक पीछा कर उन्हें पकड़वाने वाली युवती को दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस ने सम्मानित किया है। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 26 वर्षीय तनिष्का परिवार के साथ अंबेडकर नगर इलाके में रहती है। वह 19 मार्च को बीआरटी कॉरिडोर से कालकाजी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर भागने लगे। यह देख तनिष्का ने एक ई-रिक्शा की मदद से बदमाशों का दो किलोमीटर तक पीछा कर धरदबोचा था। तनिष्का की इस बहादुरी भरे कदम के लिए सोमवार को दक्षिण जिला के डीसीपी अनंत मित्तल ने अपने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उसे सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.