अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली के दिन घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों से अकेले भिड़ जाने वाली साहसी महिला सुमन वार्ष्णेय को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। मंगलवार को वार्ष्णेय पहल के पदाधिकारियों ने यह सम्मान दिया। होली वाले दिन जब सुमन वार्ष्णेय और उनके पति विनोद अपने घर में थे , तब लूट के इरादे से आए बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया था। घबराने के बजाय सुमन ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया, जिससे घबराकर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। सम्मान समारोह के दौरान संगठन के प्रभारी विष्णु कुमार बंटी ने कहा कि सुमन वार्ष्णेय ने साबित कर दिया है कि नारी अब अबला नहीं, बल्कि शक्ति का स्वरूप है। चेयरमैन अमित गुप्ता कोनार्क ने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी वीरांगनाएँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.