सहारनपुर, अगस्त 28 -- गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के देवबंद व तीतरों क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों जगह पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोकशी के मुकदमों में वांछित दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों के साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। देवबंद में लबकरी के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर झबीरन के रास्ते में बाइक फिसल गई। ट्यूबवैल और पॉपुलर के पेड़ों की आड़ से दोबारा फायरिंग पर जवाबी कार्रवाई में खालिद पुत्र बाबू निवासी बझेड़ी, हाल फौलादपुर, घायल हुआ। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: गोकशी में वांछित पुलिस मुठभेड़ में घायल उसके कब्जे से तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक मिली। खालिद देवबंद के गोकशी म...