बदमाशों का पीछा करने में बाइक सहित युवक गड्ढे में गिरा
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- बोचहां। अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल झपट लिया। बदमाशों को पकड़ने के चक्कर में युवक बाइक सहित गड्ढे में गिर गया। घायल युवक बोचहां प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड-7 निवासी मोहम्मद फिरोज का पुत्र मोहम्मद सदरे आलम है। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सदरे आलम की बहन की शादी 7 जून को है। वह शादी की मार्केटिंग कर घर लौट रहा था। अहियापुर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बोचहां : बदमाशों ने महिला से मोबाइल झपटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.