बुलंदशहर, फरवरी 26 -- खुर्जा, संवाददाता। कोतवाली खुर्जा नगर में दो युवकों ने बदमाशी के गाने पर वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। साथ दोनों युवकों की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो युवक कोतवाली खुर्जा नगर परिसर से बाहर की तरफ आते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में चांदनी रात में गोली चलागो लेकर दुनाली हाथ में गाना बजता दिख रहा है। बदमाशी के गाने के साथ कोतवाली खुर्जा नगर के परिसर में बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसपर लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। कोट- कोतवाली में वीडियो बनाने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -धर्मेंद्र सिंह, कोतवाली खुर्जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.