संभल, अप्रैल 29 -- शहर में फैल रही दुर्गंध को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चिम्यावली स्थित एक बोन मील फैक्ट्री को बंद करा दिया। मंगलवार शाम प्रशासन, चिकित्सा विभाग और तहसील की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर एआर बोन मील का संचालन रुकवाया और रॉ मटेरियल नष्ट कराने की कार्रवाई शुरू कराई। शाम करीब 6:30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी, डॉक्टर नीरज शर्मा और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में टीम गांव चिम्यावली पहुंची। यहां नगर पालिका परिषद के बुलडोजर और जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर फैक्ट्री में मौजूद रॉ मटेरियल को नष्ट कराया गया।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि धारा 152 बीएनएसएस के तहत पिछले महीने तीन बोन मिलों के खिलाफ आदेश जारी किए गए थे, जिनमें संचालन बंद कराने और रॉ मटेरियल नष्ट करने के निर्देश थे। यह भी पढ़ें- घर में ...