हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग को स्वच्छ और सुंदर बनाने के तमाम प्रशासनिक दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक की स्थिति भयावह हो चुकी है। आलम यह है कि शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले मेन रोड से लेकर रिहायशी इलाकों तक में कचरे का उठाव नियमित रूप से नहीं हो रहा है। कहीं कूड़ेदान ओवरफ्लो हो रहे हैं, तो कहीं सड़क किनारे लगा कचरे का अंबार राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। ऐसी ही स्थिति शहर के ओकनी की है। यहां का इलाका साफ नहीं रहता है। लोगों में सिविक सेंस की भी कमी दिखती है। कूड़ेदान के बाहर भी गंदगी फैला देते हैं। गलियां संकीर्ण है ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी होती है。 यह भी पढ़ें- नालियों के किनारे गंदगी फेकने से बढ़ी परेशानीसड़कों पर कचरा राज ...