नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- एक्ट्रेस नेहा मर्दा अपना ब्यूटी ब्रांड फिटकू लॉन्च किया है, जिसे लेकर वह कहती हैं कि इसे फिटकरी से बनाया गया है। हालांकि, उन्होंने उसे बनाने के लिए कई प्रॉसेस फॉलो किए और अब उसमें फिटकरी के साथ कुछ और भी चीजें मिलाई गई हैं। लेकिन कुछ लोग फिटकू के बजाय 10 रुपये वाली फिटकरी को ही बगल की बदबू और कालेपन को दूर करने के लिए लगा रहे हैं। फिटकरी स्किन के लिए कुछ मामलों में अच्छी मानी जाती हैं लेकिन हर किसी के स्किन पर यह सूट करें ऐसा जरूरी नहीं। फिटकरी को ऐसे ही त्वचा पर रगड़ने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। चलिए आपको फिटकरी से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं।फिटकरी में क्या पाया जाता है फिटकरी एक तरह का खनिज रसायनिक पदार्थ है, जिसे आमतौर पर पोटैशियम एल्युमिनियम सल्फेट कहा जाता है। इसमें पोटैशियम, एल्युमिनियम ...