जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति किए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। डॉ. कुमार ने पत्र के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि कंपनी कमांड एरिया के कदमा स्थित भाटिया बस्ती, उलियान, रामजन्म नगर और शास्त्रीनगर जैसे इलाकों में पिछले 20-25 दिनों से मटमैले और दुर्गंधयुक्त पानी की सप्लाई हो रही है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई उपभोक्ताओं ने पानी के साथ कीड़े आने की भी सूचना दी है, जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.