फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। मौसम शुष्क होने की वजह से लगातार तीसरे दिन मंगलवार को तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब हीटवेव चलने के आसार है। अप्रैल माह के अंतिम पखवारे में पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन के साथ साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। हर कोई छांव की तलाश में दिखाई पड़ते हैं। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। जरुरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार लू और गर्म हवा के साथ हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव के मौसम विज्ञानी के अनुसार इससे पहले सुबह पुरवा हवा चल रही थी। यह भी पढ़ें- 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, लू ने झुलसाया सुबह दस बजे के आसपास हवा का रुख बदल गया और पछुआ हवा चलने लगी। 11 बजे के बाद तेज धूप के साथ पछुआ हवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.