बदनौली में युवक की मौत, मचा कोहराम
हापुड़, जून 18 -- क्षेत्र के गांव बदनौली में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। गांव बदनौली निवासी 24 वर्षीय बंटी पुत्र हीरा की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर गांव के झोलाछाप के पास पहुंचे।
झोलाछाप का आरोप बताते हैं कि झोलाछाप द्वारा युवक को इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर गुरूवार शाम परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल हापुड़ पहुंचे। जहां कुछ समय बाद ही उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के झोलाछाप द्वारा युवक को गलत इंजेक्शन लगाया गया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.