बदनौली पथराव के मामले में 16 नामजद, 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, जून 4 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव बदनौली में एक जून को कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। विवाद के दौरान दो लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और किसी तरह मामले को शांत किया था। चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगौला चौकी प्रभारी जगतपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि एक जून की शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि गांव बदनौली में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.