आगरा, मार्च 14 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में घर जा रही एक युवती को गांव के ही नामजद आरोपी ने बदनियती से पकड़ लिया, उसे जबरन खींचकर ले जाने लगा। चीखपुकार कर विरोध करते हुए युवती गांव की ओर भागी तो रास्ते में आरोपी ने फिर से घेरकर मारपीट व छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक ग्रामीण ने बताया है कि उसके बेटी निजी हॉस्पीटल में काम करती है। गत 11 मार्च की शाम साढ़े छह बजे वह अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर घर के लिए लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही सुरजीत पुत्र गोकुल सिंह ने उसकी बेटी को बदनियती से पकड़ लिया, उसे खींचकर ले जाने लगा। उसकी बेटी ने विरोध दर्ज कराते हुए चीखपुकार की। खुद का बचाव करते हुए उसकी बेटी गांव की ओर भागी तो आरोपी ने फिर से रास्ते में घेर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.