गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर 24 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू नगर तृतीय में रहने वाले दिनेश गोस्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने मकान का निर्माण गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के आधार पर कराया है। इसके बावजूद अनुज शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनके निर्माणाधीन मकान की तस्वीरें और विवरण सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। इसके बाद उसने उन पोस्ट को हटाने और किसी प्रकार की कार्रवाई न कराने के नाम पर उनसे भारी रकम की मांग शुरू कर दी। दिनेश गोस्वामी के मुताबिक आरोपी ने प्रति लैंटर तीन लाख रुपये की मांग की, जो कुल मिलाकर 24 लाख रुपये होती है। आरोपी लगातार फोन और अन्य माध्यमो...