संवाददाता, मार्च 9 -- Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजीपुर थाने क्षेत्र में समाज में बदनामी होने पर एक मां और भाई ने मिलकर दुष्कर्म पीड़िता की खेत में ले जाकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को आत्महत्या का रूप दे घर भाग आए। मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस ने मां और भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर के एक गांव के बाहर दो मार्च को खेतों में 19 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला था। युवती के पूरे शरीर पर जहरीला पाउडर डला था। पास में ही पानी की खाली बोतल और जहर की खाली पुड़िया पड़ी थी। युवती दुष्कर्म पीड़िता थी और दो मार्च को ही उसके कोर्ट में बयान होने थे। उसने गांव के ही सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.