प्रमुख संवाददाता, जुलाई 1 -- यूपी में एक बार फिर हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। झूठी शान को बचाने के चक्कर में एक भाई ने अपनी बहन का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद भाई ने खुद पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल किया। यहां तक की उसने ये भी बताया कि उसने बहन को क्यों और कैसे मारा। उसका कहना था कि बहन बदनामी करवा रही थी। लोहियानगर के रसूलनगर में मंगलवार दोपहर घर के अंदर हॉरर किलिंग की वारदात अंजाम दी गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार छोटे भाई ने बड़ी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी दुप्पटे से गला दबाकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद लाश को स्टोर रूम में ही छोड़कर आरोपी खुद थाने पहुंचा और हत्या का खुलासा किया। बताया कि बहन बहुत बदनामी करा रही थी, इसलिए मार डाला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से लाश बरामद की। वहीं, परिवार के बाकी ल...