संभल, जून 10 -- थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेही के पास बुधवार शाम एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पाली की मंडैया निवासी हरविंदर सिंह (40) पुत्र डब्बर सिंह के रूप में हुई। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि हरविंदर सिंह शराब पीने का आदी था। बुधवार सुबह वह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान उसका शव बदनपुर बसेही के पास मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच...