उरई, जून 10 -- माधोगढ़। संवाददाता गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन के मजरा बदनपुरा में बुधवार सुबह गौतम बुद्ध की प्रतिमा खंडित किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जो मानसिक रोगी बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बदनपुरा में बुद्ध प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोशघटना का विवरण मजरा बदनपुरा गांव के नाले के पास गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित थी। बुधवार सुबह गांव का मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक मोहित प्रतिमा के पास पहुंच गया और उसे क्षतिग्रस्त करने लगा। इस दौरान प्रतिमा के हाथ टूट जाने से वह खंडित हो गई। घटना को देखकर किसी ग्रामीण ने गांव में सूचना...