कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदडीहा गांव में रहने वाले एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय चंदन यादव, पिता दिलीप यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन यादव का शुक्रवार की शाम अपने परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके पश्चात उसने गुस्से में आकर विषपान कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इधर, जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली, वे लोग उसे आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चंदन के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजनों को सौप दिया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.