गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह/पचंबा, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में स्थित बदडीहा ज्वेलर्स में लूट की योजना बनाते तीन अपराधियों को पकड़ा गया है। तीनों अपराधियों को पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के बुढवा आहार के पास से दबोचा है। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक बिना नंबर की बाइक एवं पांच हजार रूपये नकद बरामद किया है। पचंबा थाना में बुधवार को डीएसपी मुख्यालय टु कौशर अली, पुलिस निरीक्षक मंटु कुमार एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन कर पुलिस को मिली इस सफलता का खुलासा किया। कैसे पकड़ाए तीनों अपराधीदरअसल, एसपी डॉ बिमल कुमार को मंगलवार की देर रात को गुप्त सूचना मिली थी। एसपी को सूचना मिली थी कि बुढवा तालाब के पास कुछ अपराधी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना को ए...