बेगुसराय, जनवरी 3 -- बीहट,निज संवाददाता। बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली चौर में शनिवार को अपराह्न करीब एक बजे एक पेड़ से 22 वर्षीय अज्ञात युवक शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही बरौनी थाना पुलिस ने बथौली चौर पहुंचकर उक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। बरौनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन ने बताया कि प्रथमदृष्टया अन्यत्र हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का मामला प्रतीत हो रहा है। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मामले का खुलासा हो सकेगा। बथौली के मुखिया प्रतिनिधि शंभू कुमार ने बताया कि एक बच्चे के द्वारा बथौली निवासी मो. एहसान खान के बोरिंग के पास खेत में एक जंगली पेड़ से एक युवक का शव लटके रहने की जानकारी दिये जाने पर पहले वे उक्त स्थल पर पहुंचे और तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.