बेगुसराय, फरवरी 26 -- बीहट। बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली स्थित गैरेज से गाड़ी की बैट्री चुराते दो को पुलिस ने गुरुवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बरौनी थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन ने बताया कि देवना के मो. शाह आलम तथा जैमरा के धनंजय कुमार उर्फ बाबा को चोरी के दो बैट्री के साथ धर दबोचा। दोनों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बरौनी थाना पुलिस ने बताया कि दोनों के विरूद्ध बैटरी की चोरी के पहले से भी मामले दर्ज हैं। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...