बथिया के पास सड़क हादसे में सात लोग हुए घायल
दरभंगा, मई 13 -- बेचन राम,तारडीह। उजान-बहेड़ा मुख्य सड़क पर बथिया के पास मंगलवार की अलसुबह करीब 4:30 बजे बरात से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इससे टेम्पो में सवार सात लोग घायल हो गये। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डीएमसीएच भेज दिया गया। बरात में शामिल रामदुलारे चौपाल ने बताया कि गत 11 मई को मेहथ से बरात रमौली गयी थी। बरात से मेहथ लौट रहे थे कि नींद आ जाने के कारण टेम्पो अचानक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टेम्पो में सवार अवधेश कुमार, लालजी चौपाल, अमन चौपाल, कंचन कुमार, राहुल कुमार, जीतन चौपाल व रामदुलारे चौपाल घायल हो गये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लालजी चौपाल व जीतन चौपाल को डीएमसीएच भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.