बिहारशरीफ, जून 14 -- फोटो : बिन्द आग-बिन्द गैस गोदाम के पास रविवार को आग में जला बथान। बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय गैस गोदाम के पास शनिवार की रात एक बथान में अचानक आग लग गयी। आसपास के लोग तलसा-बाल्टी लेकर दौड़े। बोरिंग व मोटर चलाकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। तब तक हजारों की संपत्ति जल चुकी थी। पीड़ित सुरेन्द्र राउत ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। मुखिया उमेश प्रसाद ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ रामायण कुमार ने जांच के बाद नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- बथान में आग लगने से हजारों का नुकसान (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...