गया, अप्रैल 11 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नीमचक बथानी में शनिवार को आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका, विकास मित्र और सभी प्रधान शिक्षकों को जेई, एईएस एवं लू से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना कुमारी ने संयुक्त रूप से विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (गार्डसिल) टीकाकरण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह टीका गंभीर बीमारी से बचाव में प्रभावी है और सभी लक्षित लड़कियों को इसे अवश्य लगवाना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देकर स्वास्थ्य विभा...