बथानी में बिजली करंट से किसान की मौत, परिजनों में मातम
गया, जून 22 -- नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बंडी गांव के किसान कर्मेंद्र यादव (45) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार की है। परिजनों ने बताया कि कर्मेंद्र यादव सुबह मोरी पटवन के लिए खेत में मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान बिजली प्रवाहित एक तार उन पर ही गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।कर्मेंद्र यादव की मौत के बाद गुसाए लोगों ने बंडी मोड़ के पास शव रख कर अतरी-बथानी सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष पहुंचे और ग्रामीणों को समझने के प्रयास करने लगे। ग्रामीण मुआबजे की मांग पर अड़े थे। नीमचक बथानी के डीएसपी ने परिजनों से फोन पर बात कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और जाम हटाया।कोटकरंट लगने से एक किसान की मौत हुई है। लोगों ने मुआवजे के लिए सड़क जाम कर दिया था। मुआवजा देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.