गया, अप्रैल 22 -- नीमचक बथानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की रात प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इससे गुसाए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ किया। एएनएम और दाई के साथ मारपीट भी की है। इस अस्पताल में रहे गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना कुमारी ने इसकी सूचना नीमचक बथानी थाने को दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले को शांत कराया। महिला को भर्ती कर सो गई एएनएमपीड़ित लूसी कुमारी के पति राकेश रंजन ने बताया कि पत्नी को प्रसव के लिए एक दिन पहले भी अस्पताल लेकर आया था। लेकिन, जांच कर घर भेज दिया गया। मंगलवार की रात को फिर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद एएनएम ने कहा कि बच्चा सुबह तक होगा और रूप का गेट बंद कर अपने कमरे में सो गई। थोड़ी देर के बाद दर्द होने लगा। इसकी जानकारी एएनएम को दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.