बगहा, मई 27 -- चौतरवा। बथवरिया थाना से करीब पांच सौ मीटर पूरब स्थित एक बगीचे में बुधवार सुबह आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर बथवरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने में जुट गई। यह भी पढ़ें- बथवरिया थाना के समीप आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला क्षेत्र में सनसनीशव की पहचान कुछ ही देर बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद शव की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रवल गांव निवासी प्रवेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र रंगीला यादव के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, इंस्पेक्टर अभय कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतू कुमारी तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची...