अररिया, दिसम्बर 22 -- बथनाहा। एक संवादाता बथनाहा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं शराब सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 13.2 लीटर देशी शराब भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी अभियुक्त मनीष यादव , पिता लीलानंद यादव, निवासी पलासी, थाना नरपतगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोनापुर गोली कांड मामले का अभियुक्त है। वहींं एक और मामले में सारिक, पिता तजमुल, निवासी बेलाही, थाना बथनाहा की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा राजाराम कुमार पंडित, पिता बैजनाथ पंडित, निवासी जिमराही, थाना बथनाहा को शराब सेवन के आरोप में दबोचा गया है। वहीं, शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान कजरा बांध के पास से 44 बोतल देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 13.2 लीटर है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.