सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों पर सख्ती शुरु हो गई है।चार्ज अधिकारी सह बथनाहा बीडीओ ने सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने प्रतिनियुक्त सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों से कहा है कि 27 अप्रैल से अगले आदेश तक जनगणना कार्य के अलावा किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण अथवा अन्य प्रतिनियुक्ति में भाग नहीं लेंगे। उन्हें केवल जनगणना कार्य के निष्पादन पर ही ध्यान केंद्रित करना होगा। बीडीओ-सह-चार्ज अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। आदेश में इसे अत्यावश्यक बताते हुए तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है। उन्होंने इस आशय की सूचना जिलाधिकारी समेत जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.