बथनाहा में दो अभियुक्त गिरफ्तार
अररिया, मार्च 20 -- बथनाहा, एक संवाददाता सीजेएम कोर्ट अररिया के जीआर नंबर 752/12 मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश मंडल (46), पिता धनपत मंडल एवं मिथिलेश मंडल (36), पिता लखीषण मंडल शामिल हैं। दोनों श्याम नगर वार्ड संख्या 13, थाना बथनाहा निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.