बथनाहा में एसएसबी जवानों ने निकाली साइकल रैली
अररिया, मई 25 -- बथनाहा, एक संवाददाता। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में साइकल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट जनार्दन मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। रैली के माध्यम से जवानों को शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जवानों ने उत्साहपूर्वक साइकिल रैली में भाग लिया और फिट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संयुक्त अस्पताल बथनाहा के कमांडेंट (चिकित्सक) मनोज बोरा, उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट सहित वाहिनी मुख्यालय के सभी जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 59वीं वाहिनी एसएसबी ने संडे ऑन साइकिल रैली निकाली यह भी पढ़ें- एसएसबी ने साइकिल रैली निकाली यह भी पढ़ें- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी की साइकिल रैली आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.