अररिया, मार्च 1 -- बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सौरव कुमार, पिता अशोक झा, डुमरिया निवासी को नशे की हालत में पकड़ा गया। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवक को आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और शराब सेवन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...