बथनाहा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
अररिया, जून 8 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना पुलिस ने कांड संख्या 43/26 में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में श्यामनगर निवासी मो. मुमताज, पिता मो. असीर तथा मो. बसीर, पिता स्व. मिस्रू मियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित बथनाहा थाना कांड संख्या 43/26, दिनांक 01 अप्रैल 2026 में दर्ज मामले में वांछित थे। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.