मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर। कथैया थाना क्षेत्र के बथनाहा निवासी पंकज साह ने अपने वकील सुरेन्द्र कुमार के माध्यम से शहर के एक निजी अस्पताल के अधीक्षक और एक महिला चिकित्सक को वकालतन नोटिस भेजा है। उनसे हर्जाना के तौर पर 15 लाख रुपये की मांग की है। आरोप लगाया है कि महिला डॉक्टर की वजह से पंकज साह की पत्नी मुनिता देवी की जान संकट में फंस गयी थी। नवंबर 2025 में हुए सिजेरियन प्रसव के दौरान आरोपित महिला चिकित्सक ने मुनिता के पेट में गजपट्टी छोड़ दी थी। इससे तबीतय बिगड़ गयी थी। इलाज के लिए दोबारा गई तो चिकित्सक ने उनलोगों को डांट-फटकार कर भगा दिया था। इसके बाद पंकज ने मुनिता का इलाज पटना में कराया। वहां विशेष जांच के बाद ऑपरेशन कर पेट से गजपट्टी निकाली गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.