पूर्णिया, सितम्बर 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बथनाहा (अररिया) आकाशवाणी रिले केंद्र को पूर्ण स्टूडियो में अपग्रेड करने की मांग को लेकर समाजेसवी विजय कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रसार भारती के चेयरमैन प्रसून जोशी, सीईओ गौरव द्विवेदी और महानिदेशक आकाशवाणी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में बथनाहा में एसएसबी परिसर में केवल रिले केंद्र संचालित है। यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। वर्तमान में सीमा क्षेत्र में नेपाल के निजी एफएम चैनलों का प्रभाव अधिक है। पूर्ण स्टूडियो बनने से सही सूचनाओं और सरकारी योजनाओं का प्रसार होगा और यह साफ्ट पावर डिप्लोमेसी का सशक्त माध्यम बनेगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डेहरी को जिला बनाने को लेकर प्र...