बत्तो खुर्द पहुंच डीसी ने मृत बच्ची के परिजनों से मिले, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
गढ़वा, जून 13 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा शनिवार को बत्तो खुर्द गांव पहुंचे। वहां वह इलाज के दौरान जान गंवाने वाली छह वर्षीय बच्ची ब्यूटी कुमारी के परिजनों से मुलाकात कर उनसे घटना की जानकारी ली। डीसी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मासूम ब्यूटी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि 10 जून को बत्तो खुर्द निवासी निरंजन साह की छह वर्षीया पुत्री ब्यूटी कुमारी की कांडी बाजार स्थित ओम मेडिकल हॉल में कथित चिकित्सक रंजीत कुमार द्वारा इलाज किए जाने के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि बच्ची की मौत के बाद उसकी मां रेणु देवी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए बिलखती मां के हाथ से मोबाइल छीन कर रख लिया और कहीं कॉल करने नहीं दिया। मामले को लेकर सामाजिक कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.