मुजफ्फर नगर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति को दुरूस्त रखने के लिए नगर पालिका के द्वारा पुख्ता इंतजाम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए नगर पालिका के जलकल विभाग ने 50 नलकूपों पर जनरेटर की उचित व्यवस्था की है। जलकल विभाग के एई अनुज कुमार के द्वारा सभी नलकूपों पर पहुंचकर जनरेटर की व्यवस्था को परखा गया है। अब यदि बिजली आपूर्ति किसी कारण वंश ठप होती है तो उक्त जनरेटरों को चालू कर नलकूपों से पानी की सप्लाई की जाएगी।नगर पालिका शहर के 55 वार्डों में करीब 81 नलकूपों से पानी की सप्लाई दे रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में मवाना नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित पूर्व में नगर पालिका के द्वारा 40 नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। इस बार नगर पालिका दस और नलकूपों पर जनरेटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.