हजारीबाग, अप्रैल 9 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। पशुपालन विभाग द्वारा डाड़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच 8 यूनिट बॉयलर कुक्कुट एवं बत्तख का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा लोगों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे प्राप्त संसाधनों का समुचित उपयोग करें और कुक्कुट व बत्तख पालन को आय के स्थायी स्रोत के रूप में विकसित करें। पशुपालन गतिविधियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.